दोस्तों से मिलने निकला 17 वर्षीय नाबालिग हुआ गायब…अपहरण का मामला दर्ज

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के सरजू बगीचा निवासी 17 वर्षीय किशोर दोस्तों से मिलने घर से निकला था। इसके बाद किशोर अपने घर नहीं पहुंचा। स्वजन की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर जांच कर रही है सिविल लाइन क्षेत्र के सरजू बगीचा निवासी व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा गुरुवार की रात दोस्तों से मिलने के नाम पर निकला था।
यह भी पढ़े: बाघ की खाल मामला: TI और 2 ASI को बचाने में लगा पुलिस अमला…ऐसे हुआ खुलासा
इसके बाद किशोर देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर परिवार वालों ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों में पता किया। किशोर का पता नहीं चलने पर स्वजन ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस नाबालिग के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।इधर इस घटना के बाद से शहर में हडकंप मच गया है। पुलिस अन्य दोस्तों और रिश्तेदारों के सतत संपर्क में है। आसपास लोगों से भी पूछताछ कर रही है। व्यवासीय के संपर्क लोगों की भी कुंडली देखी जा रही है। आखिर वास्तविक सच्चाई है।
बहला कर ले जाने की जताई आशंका
किशोर के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार की रात वह दोस्तों से मिलने के नाम पर निकला था। वह आपनी एक्टिवा में घर से निकला। घटना के बाद से किशोर का मोबाइल बंद बता रहा है। वही उसके वाहन का भी पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। साथ हो रिश्तेदारों से भी किशोर के संबंध में जानकारी ले रही है।
यह भी पढ़े: 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज