25 किलो गांजा जब्त…तस्करी करते देवर और भाभी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंडरी बस स्टैंड से गांजे की तस्करी करते देवर और भाभी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 25 किलो गांजा जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से यूपी के मथुरा गांजा ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितो में देवर लक्ष्मण बढ़ई और भाभी सोनी सिंह शामिल हैं। उनके पास से 25 किलो गांजा जब्त किया गया है। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि गांजा तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपित गांजा को जगदलपुर से मथुरा होते हुए तस्करी के लिए रायपुर लाए थे, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इन्हें धर दबोचा। आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल दोनों ही आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *