भारत

Cowin 2.0 App: कोविन ऐप का नया वर्जन होगा लांच…ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

कोरोना महामारी के खिलाफ भारत ने अब तक सफल लड़ाई लड़ी है। भारत में बनी दो वैक्सीन बाकी देशों की वैक्सीन से कहीं अधिक सफल रही है। भारत में अब तक करोड़ों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंट वाइन वर्कर्स को टीके लगाए जा चुके हैं। अब 1 मार्च से इस टीकाकरण अभियान को और तेजी मिलने वाली है क्योंकि इस चरण में आम लोगों को टीके लगाए जाएंगे। आम लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन के तीन तरीके बताए गए हैं – एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ऑन साइट रजिस्ट्रेशन और सुविधा केंद्रों से। हाल ही में केंद्र सरकार के आला अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चर्चा की गई कि टीकाकरण को कैसे गति दी जाए। इस में Cowin 2.0 app का भी जिक्र किया गया। यानी सरकार जल्द ही Cowin ऐप का नया वर्जन लांच करने जा रही है। आम जन इस पर रजिस्ट्रेशन कर अपने टीकाकरण की समय और स्थान हासिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: लॉकडाउन: 14 मार्च तक स्कूल,कॉलेज,कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद…शहर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू…वीकेंड पर बाजार भी बंद

Cowin 2.0 App पर अभी काम हो रहा है। टीका लगवाने वाले की पहचान के साथ ही जिन निजी या सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा दी जानी है, उनकी लिस्टिंग का काम चल रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण पूरी तरह निशुल्क रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जो लोग निजी अस्पताल में टीका लगवाएंगे, उन्हें पूर्व निर्धारित शुक्ल जमा करना होगा।

इसे भी पढ़े: रायपुर पुलिस ने बचाई युवती की जान…सुसाइड करने से रोका

बता दें, 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45 साल के अधिक उम्र के जरूरतमंद मरीजों को यह टीका लगाया जाएगा। इस तरह इस चरण में 27 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…जांच मे जुटी पुलिस

पंजीकरण कैसे करें

Cowin 2.0 App पर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। ऐप स्टोर के अलावा आयोग्य सेतु जैसी सरकारी आईटी एप्लिकेशन्स पर भी यह उपलब्ध होगा। इसमें देशभर के कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर्स की लिस्ट होगी। साथ ही टीकाकरण की उपलब्ध तारीख और समय भी दिया गया होगा।

इसे भी पढ़े: एक इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर…एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष किया समर्पण

लोग ऑन साइट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। यानी टीकाकरण केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन। इसके लिए तैयार की जा रही है। ऐसे करीब तीन लाख कम्युनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं। इससे उन लोगों को मदद मिलेगी जो मोबाइल या ऑनलाइन सिस्टम से वाकिफ नहीं हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को Cowin 2.0 App के नए संस्करण के बारे में बताया जा चुका है। पहले चरण में भी यह ऐप बहुत लोकप्रिय हुआ था।

इसे भी पढ़े: 19 मेडिकल फर्मों के लाइसेंस निरस्त…6 दुकानें 15 दिन के लिए निलंबित…खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…देखें सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *