उत्तर प्रदेशभारत

रामपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले का हुआ ऐक्सिडेंट… 4 गाड़ियां आपस में टकराई… दो बार हादसा… फिर भाजपा नेता की कार से भी भिड़ी प्रियंका गांधी की गाड़ी

उत्तर प्रदेश 4 फरवरी 2021 कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचीं। लेकिन दिल्ली से रामपुर जाते वक्त प्रियंका गांधी का काफिला हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर जाते वक्त रास्ते में प्रियंका के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, गनीमत की बात है कि किसी को भी चोट नहीं पहुंची और हर कोई सुरक्षित रहा।

READ MORE NEWS: https://www.snn24.in/facebook-turns-17-today-mark-zuckerberg-changed-social-media-style/

यूपी में हापुड़ रोड़ पर प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल अगली कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिसके बाद पीछे चल रही कारों की टक्कर हो गई।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही थीं। आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है।

READ MORE NEWS: https://www.snn24.in/double-shock-of-inflation-lpg-cylinder-and-petrol-diesel-prices-rise-again-learn-new-price/

प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी। प्रियंका के काफिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी के इस काफिले में समर्थकों का हुजूम भी है। NH-24 के रास्ते प्रियंका गांधी रामपुर जा रही हैं।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया, ‘हमें पता चला है कि नवरीत सिंह जो कनाडा से आए थे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ट्रैक्टर रैली के दौरान उन पर पुलिस की गोली चलाई और उनकी जान चली गई। प्रियंका गांधी रामपुर में आज उनके परिवार से मिलेंगी।’

READ MORE NEWS: https://www.snn24.in/from-this-month-sheep-and-goats-will-also-be-made-aadhaar-cards-benefits-of-central-and-state-government-schemes-see-full-information/

एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस सफर में कांग्रेस महासचिव का काफिला दो बार टकराया। पहली बार हापुड़ के पास कांग्रेस नेता के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

गांधी का काफिला ब्रजघाट में गंगा पुल के निकट आपस में भिड़ गया, जिसमें प्रियंका गांधी की कार समेत कई गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। कुछ देर रुकने के बाद काफिला रामपुर की ओर रवाना हो गया।

वहीं दूसरी बार अमरोहा के पास उनके काफिले की एक गाड़ी भाजपा नेता की गाड़ी से जा टकराई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां भी कोई घायल नहीं हुआ है और प्रियंका की गाड़ी सुरक्षित है। प्रियंका बिलासपुर के डिबडिबा गांव निवासी किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिलेंगी।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button