भारत

फूल तोड़ने पर डॉक्टर ने 11 वर्षीय मासूम को बेदम पीटा…अस्पताल में भर्ती…पुलिस ने दर्ज किया केस

मनेंद्रगढ़। घर मे लगे फूल को तोड़ने पर एक मासूम की पिटाई कर दी गई। पिटाई से मासूम बेहोश हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर संजय सिंह पर मासूम की पिटाई करने के आरोप लगे हैं।

मामला मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा इलाके का है, जहां रहने वाली संगीता सिंह नामक महिला का ग्यारह साल का बेटा अर्पित शाम के समय डाक्टर की बगिया में लगे फूल को तोड़ रहा था। यह देखकर डाक्टर संजय सिंह आवेश में आ गए और उन्होंने मासूम की पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद मासूम बेहोश हो गया जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। डाक्टर संजय सिंह एसईसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय में पदस्थ है उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया है।

उनका कहना है कि लड़का चोरी करने घुसा था जो सीसीटीवी में भी है उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। इधर उपचार के बाद अपने लड़के को लेकर मां मनेन्द्रगढ़ थाने पहुंची । पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना कर रही है।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button