सक्ती

सक्ती जिले मे 1 डिप्टी और 3 संयुक्त कलेक्टरों की हुई नियुक्ति: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…देखिए लिस्ट

सक्ती। नवगठित सक्ती जिला के उद्घाटन की तैयारी को लेकर जहां प्रशासनिक अमला जोर शोर से जुट गया है। वहीं शासन स्तर पर भी नवगठित जिले में कामकाज शुरू करने प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में नवगठित जिला सक्ती में 4 अफसरों की पदस्थापना की गई है। जिनमें 3 संयुक्त कलेक्टर व 1 डिप्टी कलेक्टर शामिल है।

राज्य शासन ने नवगठित सक्ती जिला के शुभारंभ को लेकर पिछले दिनों ओएसडी राजस्व व ओएसडी पुलिस की पदस्थापना के बाद एडीशनल एसपी और एसडीओपी की पोस्टिंग की थी। वहीं सोमवार 5 सितंबर को राज्य शासन द्वारा कुछ डिप्टी और संयुक्त कलेक्टरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। जिनमें नवगठित सक्ती जिला को 4 अफसर मिले है।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर विरेन्द्र लकड़ा, दिव्या अग्रवाल जांजगीर चांपा तथा पंकज डाहिरे संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को संयुक्त कलेक्टर नवीन सक्ती जिला पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर जांजगीर रजनी भगत को डिप्टी कलेक्टर सक्ती पदस्थ किया गया है।

देखिए आदेश

Related Articles