राजनांदगांव

14 वर्षीय नाबालिक की हत्या मामले मे बड़ा खुलासा: लड़की ने बात करना बंद किया तो काटा गला…घर छोड़ने के बहाने स्कूल से ले गया था युवक…जंगल में मारकर फेंकी लाश

राजनांदगांव। जिले में हुई 14 साल की लड़की की हत्या मामले का राज खुल गया है। उसकी हत्या उसके ही गांव के एक युवक ने की थी। आरोपी ने नाबालिग को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने बात करना बंद कर दिया था। इसी के चलते युवक ने पूरी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। फिर मौका मिलते ही लड़की को स्कूल से घर छोड़ने के बहाने ले गया और जंगल में चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। मामला मोहारा चौकी क्षेत्र का है।

डोंगरगढ़ इलाके की रहने वाली 9वीं की छात्रा 19 जुलाई को सुबह रोज की तरह स्कूल गई थी। मगर अपने समय अनुसार दोपहर को 2.40 बजे तक घर नहीं लौटी थी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। इस पर उसके परिजनों ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

2 दिन बाद पहाड़ी में मिली थी लाश

पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि डोंगरगढ़ के आगे डंगोरा डैम की पहाड़ियों में एक लड़की की लाश है। उसने भी स्कूल ड्रेस पहना हुआ है। ये पता चलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वही लड़की है जो 19 जुलाई से लापता है।

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच

शव मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। इस पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में लड़की एक युवक के साथ बाइक से जाती नजर आई थी। इस प्रकार पुलिस ने इस केस में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस की जांच में यह पता चला कि घटना के दिन पहाड़ी के पास एक युवक संदिग्ध हालत में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उस लड़के बारे में पता लगाया, पुलिस को यह भी पता चला कि वह युवक लड़की के ही गांव का रहने वाला था। सीसीटीवी कैमरे में दिखे युवक के हुलिए से उसका मिलान किया गया। उसमें भी दोनों युवक एक ही निकले।

ये पता चलने के बाद पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि युवक घर पर नहीं है। पुलिस ने युवक की पहचान छबील कुर्रे(22) के रूप में की थी। घरवालों से पूछताछ में पता चला छबील इन दिनों नागपुर में रहता था।,वह घर ही नहीं आया है। यहीं से पुलिस को उस पर शक हुआ।

इस मामले में पुलिस ने फिर से छबील का नंबर ट्रेस करना शुरू किया। जांच में पता चला था कि वह कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ के आस-पास भी देखा गया है। लोकेशन ट्रेस करने पर उसका लोकेशन नागपुर मिला। इसके बाद एक टीम को नागपुर भेजा गया और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

कोरोना काल में नौकरी करने चला गया था नागपुर

शुरुआती पूछताछ में छबील ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मैं भी यहीं रहकर पढ़ता था। तब मेरी छात्रा से अच्छी बात होती थी, लेकिन कोरोना के दौरान मैं काम के चक्कर में नागपुर चला गया। इस दौरान उसने मुझसे बात करना ही बंद कर दिया था। इसी बात मैं दुखी थी।

मैंने वापस आते ही प्लान बना लिया था कि मैं उसकी हत्या कर दूंगा। इसके लिए मैंने 5 दिन पहले ही बाइक चोरी की थी। फिर मैं जब यहां डोंगरगढ़ आया तो मैंने उसे घर छोड़ने के बहाने स्कूल के बाहर से बाइक में बिठाया था। जंगल की तरफ भी ले गया तो उसने विरोध किया। वहीं जंगल में ले जाकर मैंने उसकी हत्या की। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने बाइक को भी झाड़ी में छिपाया था। इसके बाद वह झाड़ी से पैदल ही नीचे आया और वहां से उसने नागपुर के लिए बस पकड़ी। फिर वहां से नागपुर चला गया था। आरोपी ने युवती से रेप की बात से इनकार किया है।

पुलिस ने जताई थी रेप की आशंका

इस मामले में शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लड़की के साथ रेप की आशंका जताई थी। हालांकि अब एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि हमने सीमेर रिपोर्ट रायपुर भेजी है। रिपोर्ट में यदि रेप की पुष्टि होगी तो वो धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

Related Articles