भारत

RTI के जरिए बड़ा खुलासा: 11 अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन के 45 लाख डोज बर्बाद…राज्यवार देखिए वैक्सीन वेस्टेज के आंकड़े

नई दिल्ली। देश में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीन से जुड़ी एक खबर ने एक और परेशानी बढ़ा दी है। ऐसी खबर है कि 11 अप्रैल तक देश में करीब 45 लाख कोविड-19 वैक्सीन बर्बाद हो चुकी हैं।

खास बात है यह है कि वैक्सीन बर्बादी के मामले में पांच राज्य सबसे आगे हैं। वैक्सीन को लेकर दायर हुई एक RTI में जवाब मिला है कि राज्यों के उपयोग में आए 10.34 करोड़ वैक्सीन डोज में से 44.78 लाख डोज बर्बाद हो गए हैं।

कोरोना के दूसरे वेव ने जहां लोगों की कमर तोड़ दी है वहीं वैक्सीन बर्बादी की खबर वाकई चिंताजनक है। कई राज्यों में वैक्सीन की कमी जैसे हालात तैयार हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जो लगातार वैक्सीन बर्बादी में आगे चल रहे हैं।

हाल ही में एक RTI से मिली जानकारी बताती है कि देश में 11 अप्रैल तक 44.78 लाख वैक्सीन डोज बर्बाद हो चुके हैं। तमिलनाडु में वैक्सीन वेस्टेज ज्यादा है। यहां 11 अप्रैल तक 12.10% खराब हो चुकी है। दूसरे नंबर पर 9.74% के साथ हरियाणा है। इसके बाद पंजाब में 8.12, मणिपुर में 7.80, तेलंगाना में 7.55 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हो चुकी है।

देश के कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां वैक्सीन वेस्टेज नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड और लक्षद्वीप पर वैक्सीन बर्बादी नहीं हुई है। देश में बीती 16 जनवरी से वैक्सीन कार्यक्रम शुरू हो गया था। देश में फिलहाल 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

हाल ही में सरकार ने वैक्सीन लगाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नए आदेश के अनुसार, आगामी 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

राज्यवार वैक्सीन वेस्टेज के आंकड़े-

  • आंध्र प्रदेश: 1,17,733
  • असम: 1,23, 818
  • बिहार: 3,37,769
  • छत्तीसगढ़: 1.45 लाख
  • दिल्ली: 1.35 लाख
  • गुजरात: 3.56 लाख
  • हरियाणा: 2,46,462
  • जम्मू-कश्मीर: 90,619
  • झारखंड: 63,235
  • कर्नाटक: 2,14,842
  • लद्दाख: 3,957
  • मध्य प्रदेश: 81,535
  • महाराष्ट्र: 3,56725
  • मणिपुर: 11,184
  • मेघालय: 7,673
  • नागालैंड: 3,844
  • ओडिशा: 1,41,811
  • पुडुचेरी: 3,115
  • पंजाब: 1,56,423
  • राजस्थान:6,10,551
  • सिक्किम: 4,314
  • तमिलनाडु : 5,04,724
  • तेलंगाना: 1,68,302
  • त्रिपुरा: 43,292
  • उत्तर प्रदेश: 4,99,115
  • उत्तराखंड: 51,956

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *