भारत

Aadhaar Card के नियम बदले…पेंशनर्स को बड़ी राहत…जानिए अब कहां-कहां अनिवार्य नहीं होगा आधार कार्ड

Aadhaar कार्ड के नियमों में बदलाव हुआ है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कुछ सेवाओं के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। सबसे बड़ी राहत पेंशनर्स को मिली है। अब Life Certificate लिए Aadhaar अनिवार्य नहीं रह गया है। इसी तरह केंद्रीय कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बनाए गए ऐप संदेश में अभी अब आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य नहीं है। बता दें, पेंशनर्स को साल में एक बार जीवन प्रमाण पत्र यानी Life Certificate जमा करना होता है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में अनिवार्य रूप से किए जाने वाले इस काम के लिए बुजुर्गों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं ऐसे सीनियर सिटिज़न्स के लिए मुश्किल और बढ़ जाती है जिनके आधार कार्ड में दी गई बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट नहीं है। अब सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र के लिए आधार अनिवार्य होने के नियम में ढील दी है। अब इसे स्वैच्छिक बना दिया गया है। यानी पेंशनर्स चाहें तो जीवन प्रमाणपत्र के लिए आधार का उपयोग करें और चाहें तो ना करें। यानी जो बुजुर्ग आधार की तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाते थे, अब उन्हें पेंशन से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

Sandes के लिए भी जरूरी नहीं आधार

आधार के मामले में पेंशनर्स के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने राहत दी है। अब सरकारी ऑफिस में हाजिरी लगाने के लिए अनिवार्य किया गया ऐप संदेश (Sandes) के लिए भी आधार वेरिफिकेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब संदेश के लिए भी आधार स्वैच्छिक कर दिया है। इससे सरकारी कर्मचारियों के लिए हाजिरी के नियमों का पालन आसान होगा। Sandes इंस्टैंट मैसेजिंग सॉल्यूशन ऐप है जो सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए तैयार किया गया है। इससे सरकार को भी फायदा होगा, क्योंकि अब सभी सरकारी कर्मचारियों को इसी ऐप के जरिए अपनी हाजिरी लगाना होगी।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button