बिलासपुर

छत्तीसगढ़: देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म…अब बच्चों को अपनाने से कर रहा इनकार

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसका पति मानसिक रूप से कमजोर है। इस पर वह मायके चली गई। सास-ससुर उसे वापस ले आए। इस दौरान उसके देवर ने दुष्कर्म किया। इस पर महिला के सास-ससुर ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए उसके साथ रहने कहा। इससे महिला के दो बच्चे भी हो गए। बाद में देवर बच्चों और महिला को साथ रखने इन्कार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि सकरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शादी जून 2012 में हुई थी। शादी के आठ दिन बाद विवाहिता को समझ आया कि उसका पति मानसिक रूप से कमजोर है। इस पर वह अपने मायके चली गई। सास-ससुर ने उसे किसी तरह वापस लाया। वापस आने पर उसके ही देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत सास-ससुर से करने पर उल्टा उसे ही धमकाया गया। सास-ससुर ने उसे कह दिया कि उसका देवर अविवाहित है इसलिए अब उसे ही वह अपना पति समझे और उसके ही साथ रहे।

दबावपूर्वक पीड़िता को देवर के साथ ही रखा जाने लगा। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए। नौ साल तक महिला का शोषण करने के बाद युवक अब महिला और उसके बच्चों को अपनाने से इन्कार कर रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित देवर और सास-ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button