
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी…प्रदेश में पहली बार थर्ड जेंडर का हुआ चयन…उम्मीदवार इस लिंक पर चेक करे अपना परिणाम
रायपुर। पुलिस विभाग ने आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयन प्रक्रिया का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट (www.cgpolice.gov.in) पर उपलब्ध है। परिणाम के अनुसार, प्रदेश में पहली बार पुलिस विभाग में तृतीय लिंग का आरक्षक के रूप में चयन हुआ है।
इसे भी पढ़े: Cowin 2.0 App: कोविन ऐप का नया वर्जन होगा लांच…ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
रायपुर रेंज में 315 पुरुष, 71 महिला व नौ तृतीय लिंग का चयन हुआ है। अकेले रायपुर से आठ और धमतरी से एक किन्नर का चयन हुआ है। इनके साथ 395 पुलिस आरक्षक के रूप में चयनित हुए। इसमें एक सहायक आरक्षक और 27 होमगार्ड भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आरक्षक ट्रेड में 46 चालक, 19 अन्य ट्रेड आरक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें ट्रेड आरक्षक के 19 में कुक के पद पर एक महिला भी चयनित हुई। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण सहित सभी नियमों का पालन किया गया है।
दरअसल, जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 दिसंबर 2017 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 28 जनवरी से 11 फरवरी तक आरक्षक भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता का परीक्षण राजधानी रायपुर में किया गया था। वहीं, सभी संभाग मुख्यालयों में भी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। इसी के नतीजे घोषित किए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों रायपुर में प्रदेश भर से किन्नर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए शामिल हुए थे।
रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट
315: पुरुष
71: महिला
इसे भी पढ़े: PM नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के AIIMS में लगवाया कोरोना का टीका
09: तृतीय लिंग
395 : कुल संख्या
01 : सहायक आरक्षक
27: होमगार्ड
इसे भी पढ़े: देश में कोरोना को लेकर बड़ी चेतावनी: तीसरी लहर आई तो वह होगी अधिक खतरनाक…जानिये क्यों कहा CSIR ने ऐसा