रायपुर
छत्तीसगढ़: गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी के गोलबाजार थाना इलाके में पुलिस ने एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
गोलबाजार थाना प्रभारी कृष्ण कांत वाजपेयी ने बताया कि आरोपित महिला का नाम नरगिस है, जो गोलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत 1100 किलोग्राम गांजा अपने पास रखकर लोगों को मुहैया करा रही थी।
मुखबिरों ने इस बात की सूचना जैसे ही दी, तत्काल पेट्रोलिंग टीम ने महिला आरक्षकों के साथ मिलकर छापा मारा, जिसके बाद महिला के पास से गांजा बरामद किया गया है।
आरोपित महिला के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 20 के तहत कार्रवाई की गई है।