कांस्टेबल की पत्नी ने परिचितों से नजदीक संबंध बनाकर उनसे करीब 25 लाख रुपए की ठगी की। उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस लाइन निवासी अम्बे सिंह पति स्व रामजी सिंह 59 वर्ष का पुलिस वायरलेस ऑफिस के पास मकान है।
वह गृहिणी है। उनके पति के पेंशन से घर का खर्च चलता है। कांस्टेबल विकास सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह से उनका कुछ सालों से परिचय था। पुष्पा सिंह कभी अपनी बीमारी का हवाला देकर तो कभी जमीन खरीदने की बात कहकर उनसे पैसे कर्ज में मांगे। रुपए नहीं होने के कारण अम्बे सिंह ने उन्हें अपना सोने का जेवर ज्वेलरी शॉप में गिरवी रखकर पहले 2 लाख 45 हजार रुपए फिर 8 लाख रुपए दी। उधारी वापस मांगने पर वह आनाकानी करने लगी। समय गुजरते गया तब पता चला की वह दूसरी महिलाओं के साथ भी भावनात्मक संबंध बनाकर पैसे लिए है और किसी का नहीं लौटा रही है।
अम्बे सिंह ने इसकी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। आरोपी महिला ने सभी लोगों से करीब 20-25 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। अम्बे सिंह की परिचित कांस्टेबल अश्वनी पटेल के रिश्तेदार सुखनंदन पटेल तुरकाडीह से भी उसने 1 लाख रुपए लिया हुआ है। उसने सुखनंदन को चेक दिया था जो बाउंस हो गया है। शनिवार को अम्बे सिंह के साथ कई महिलाएं सिविल लाइन थाने पहुंची थी। उन्होंने अपने दिए पैसे वापस दिलाने की मांग की। आरोप है कि इस मामले में महिला के अलावा उसका आरोपी पति भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े: सड़क हादसा: रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आए 2 भाई…1 की मौत,दूसरा गंभीर