दुर्ग

4 करोड़ रुपए से वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण: कामकाजी महिलाओं के लिए सिविल लाइन में बनाया वर्किंग वुमन हॉस्टल…किचन और हॉल भी हो चुका तैयार

दुर्ग। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण सिविल लाइन क्षेत्र में नगर निगम द्वारा किया गया है। इस हॉस्टल में शीघ्र ही गैर सरकारी, शिक्षा और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत महिलाएं आवास के लिए आवेदन कर पाएंगी।

गुरुवार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कामकाजी महिलाओं के लिए बने इस हॉस्टल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि हॉस्टल के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। आज महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में पुरूषों के साथ हर पायदान पर कदम से कदम मिला रही हैं। इन महिलाओं को रहवासी स्तर पर किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। काफी कम किराया देना होगा।

प्राइवेट जॉब कर रही महिलाओं को भी मिलेगा

लगभग 4 करोड़ की लागत से बना यह हॉस्टल 100 सीटर है। हॉस्टल में दीगर जिले से आकर यहां प्राइवेट काम कर रही महिलाओं को भी रुम अलॉट किया जाएगा। इसके लिए शुल्क भी देना होगा। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि इसका किराया काफी कम रखा जाएगा। हॉस्टल में रुम, किचन और बड़ा हॉल भी बनाया गया है। हॉल में छोटे कार्यक्रम भी किए जा सकेंगे। सर्व सुविधायुक्त होगा। घर की दिक्कत दूर होगी।

सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि वर्किंग वुमन हॉस्टल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। फिलहाल कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने हॉस्टल के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हॉस्टल के उद्घाटन के बाद हॉस्टल के कमरे किराये पर दिए जाएंगे। इससे कामकाजी महिलाओं और पढ़ाई कर रही बालिकाओं की परेशानी दूर होगी। सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।

जटिल सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाया जाएगा

कलेक्टर डॉ भुरे प्रयास विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने राजीव गांधी कम्प्यूटर में हाईटेक अॉनलाइन इंट्राक्टिव क्लास का अवलोकन किया। 11वीं एवं 12 वीं के गणित व जीव विज्ञान संकाय के बच्चों के लिए प्रयास में सरल तरीके से जटिल सिद्धांतों को समझाने प्रयास किया जाएगा। मौके पर सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार, सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम, एसडीएम विनय पोयाम, अशोक श्रीवास मौजूद थे।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button