भारतराज्य

27 और 28 फरवरी को नहीं लगेगा कोरोना का टीका…केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश…जानिये वजह

रायपुर। 27 और 28 फरवरी को कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने कोविड पोर्टल अपडेट करने के चलते टीकाकरण रोकने राज्यों को निर्देश दिया। वहीं अगले चरण देश में एक मार्च से 50 साल के बुजुर्गों को टीका लगना शुरु हो जाएगा।

इसे भी पढ़े: अब 1 दिन के बच्चे का भी बन जाएगा आधार कार्ड…इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत…UIDAI ने दी जानकारी

केंद्र सरकार ने 45 साल के गंभीर बीमार लोगों को भी इसमें शामिल किया है। सभी प्रक्रिया के लिए केंद्र ने कोविन एप को अपडेट कर इसे कोविन-2 नाम दिया है। इसका लिंक आरोग्य सेतु एप में भी उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़े: कोरोना के मद्देनजर गृह मंत्रालय का निर्देश…31 मार्च तक लागू रहेगी यह गाइडलाइन

इसमें मिले कोड से टीके के बाद प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा। वहीं अब सुविधानुसार पंजीयन के बाद नागरिक किसी भी राज्य में टीका लगवा सकेंगे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने 30 लाख बुजुर्गों और लगभग 5 लाख गंभीर बीमारी वाले मरीजों को चिंहान्कित किया है।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ मे यहाँ जंगल में दिखा टाइगर…लोगों ने बनाया वीडियो

पंजीयन और टीकाकरण की जिम्मेदारी मितानिन और ANM को दी गई है। छत्तीसगढ़ में 3 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण की परमीशन दी गई है। केंद्र ने राज्यों को 27-28 फरवरी को टीकाकरण कार्यक्रम के संचालन पर रोक लगा दी है। इन दो दिनों में कोविन एप को अपडेट किया जाएगा।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में 31 मार्च तक स्कूल बंद करने की खबरों पर मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कही ये बात…जानिए क्या कहा उन्होंने

 

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button