
सक्ती मे तालाब मे मिला व्यक्ति का शव: अज्ञात शव की नही हुई पहचान…जांच मे जुटी पुलिस
सक्ती जिले मे आज शुक्रवार को तालाब मे एक अज्ञात युवक की लाश मिली। बताया जा रहा है कि अज्ञात शव 2-3 दिन पुराना है। गांव के कुछ लोगों ने जब शव को देखा तो पूरे गांव मे हड़कंप मच गया। शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से निकलकर शव का पीएम कराया। उसके बाद शव को पास मे ही दफना दिया गया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदल्ली के तालाब मे शुक्रवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिली। गांव वाले जब तालाब मे नहाने पहुंचे तो उन्होंने तालाब मे तैरती लाश देखी। जिसके बाद शव को देखने मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पीएम के लिए भेजा। पीएम होने के बाद शव को पास मे दफना दिया गया। अभी तक अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।