जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा: सखी वन स्टॉप सेंटर के प्रयास से 2 महीने पहले भटकी महिला को मिला परिवार

जांजगीर चांपा। जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर पिछले पांच वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है। एक महिला 2 महीने से मुंगेली के गोल बाजार में भटक रही थी। सखी मुंगेली ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जैजैपुर क्षेत्र की रहने वाली है। स्थानीय सखी सेंटर को जानकारी मिलने पर उसे जांजगीर लाया गया इसके बाद उसके गांव पहुंचा दिया।

सखी वन स्टाप सेंटर की केंद्र प्रशासक एच. निशा खान ने जैजैपुर, सरपंच (छोटेलाल भारद्वाज) व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ खाण्डे से संपर्ककर महिला के परिजनों की जानकारी ली। पुष्टि हो गई कि महिला वहीं की रहने वाली है, तब एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मुंगेली के साथ सखी वन स्टॉप सेंटर मुंगेली की अल्का मिश्रा, बहुउद्देशीय सहायिका देवंती के साथ श्वेता चतुर्वेदी के साथ उसे उसके घर पहुंचाया गया।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Back to top button