कोरोना का टीका लगने के 17 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत…मचा हड़कंप…डॉक्टरों ने कही ये बात

जांजगीर-चांपा। जिले मे वैक्सीनेशन के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरोना का टीका लगने के 17 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में की गई घटिया एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन की सप्लाई…स्टेट लैब में जांच के बाद हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने कोरोना के साइड इफेक्ट से इनकार किया। महिला की मौत पर डॉक्टरों ने कहा कि बुजुर्ग महिला की मौत बीमारी से हुई है। ‘वैक्सीनेशन के कोई साइड इफेक्ट नहीं’ है। बुजुर्ग महिला को पहले से सांस लेने में तकलीफ थी।

इसे भी पढ़े:CG JOB: 10वीं एवं 12वीं पास युवक-युवतियों के लिए 32 पदों पर निकली भर्ती…ऐसे करे अप्लाई

बीमारी का 21 फरवरी से 2 मार्च तक इलाज चला था। इसके बाद 3 मार्च को कोविड टीका लगाया गया था। वहीं कोविड टीका लगने के बाद महिला ठीक थी। रात में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की सांस थम गई। फिलहाल मामले की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। 

इसे भी पढ़े:नाबालिक लड़की को धमकी देकर अश्लील विडियो प्राप्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *