छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कर्मचारियों ने बनाया कल्याण संघ
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने एक संयुक्त संगठन गठित किया है। इसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल नियमित/दैनिक संयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नाम दिया है। मामले की जानकारी माशिमं के सचिव और अध्यक्ष को दी गई है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर माशिमं के हित को ध्यान पर रखते हुए माशिमं के प्रशासन को अवगत कराने के लिए यह संघ गठित किया गया है। संगठन में प्रदेश संयोजक नारायण मजूमदार, प्रदेश सह संयोजक भोजराम साहू, प्रांतीय संभाग प्रतिनिधि श्याम सुंदरराव, संगठन मंत्री मो. अबबू फिरोज, प्रदेश महामंत्री ठा. जितेंद्र सिंह, संरक्षक पूर्व माशिमं सदस्य परशराम बोहरा, प्रदेशाध्यक्ष अंशुमन कसेर, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश्वर राव कश्यप, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वारले, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकरे, प्रदेश संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार वर्मा शामिल हैं।
इसे भी पढ़े: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कोरोना को लेकर दिया अनोखा बयान…कहा
इसके अलावा अन्य सदस्यों में आरएस सोनवानी, बीएस पटेल, केके चौधरी, सीआर साहू, सतानंद मिश्रा, संजय राउत, अशोक तिवारी, अमोल कुमार, रणदिवे, होमेंद्र मिश्रा,अमित शर्मा, मनहरण लाल रजक, पूजा तिवारी संजय पैठणकर, आरती सिंह, विजय शर्मा, अभिलेख मिश्रा, वंदना वर्मा, रामेश्वर निषाद, वंशी बंजारे, प्रेमदास बंजारे, रामानुज चक्रधारी, शीतेश कुमार सिन्हा, योगेश ठाकुर, राम गोपाल राज, कमल लोचन जायसवाल, अजय सूर्यवंशी, नारायण नेताम, केदारनाथ पटेल, गौतम फरिकार, राजेश यादव, संतोष बया आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़े: रायपुर में 1 मार्च से ये लोग लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन…3 सरकारी समेत 5 निजी अस्पताल में लगाई जाएगी वैक्सीन
गौरतलब है कि माशिमं के कर्मचारियों को अपने मुद्दे और एजेंडे को उठाने के लिए एक संगठन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। यह संगठन यहां के कर्मचारियों के लिए ताकत बनेगा और वे अपनी आवाज सामूहिक रूप से उठा पाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार एक संगठन के गठन के लिए प्रयासरत थे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि माशिमं के कर्मचारियों की हर समस्या को सुनकर प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
इसे भी पढ़े: 19 मेडिकल फर्मों के लाइसेंस निरस्त…6 दुकानें 15 दिन के लिए निलंबित…खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…देखें सूची