सक्ती

सक्ती के धान उपार्जन केन्द्रों मे बरदाने की कमी: धान बेचने के लिए भटक रहे किसान…केंद्र प्रभारी ने डीएमओ को लिखा पत्र

सक्ती। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की कमी की वजह से धान खरीदी प्रभारियों को किसानों का धान तौल कराने मे काफी परेशानी हो रही है। धान उपार्जन केंद्र प्रभारी ने पत्र लिखकर डीएमओ से 10,000 पुराने बारदाने उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

विदित हो कि SNN24 न्यूज़ की टीम ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित कैथा पंजीयन क्रमांक-2370 उपार्जन केन्द्र जमड़ी आई. डी. क्रमांक 54008503 का दौरा कर किसानों से तौल के संबंध मे हाल चाल जाना। वहां उपस्थित किसानों ने बारदानें की कमी की वजह से धान तौल मे दिक्कत होने की बात कही।

किसानों को धान तौल मे हो रही दिक्कत के संबंध में जमड़ी उप केंद्र प्रभारी हरप्रसाद कश्यप ने बताया कि 15000 पुराना बारदाना आया था, जिसमें से करीब 5000 बारदाना खराब निकल गया है। किसानों का धान खरीदी करने के लिए हमें 10,000 पुराने बारदाने की आवश्यकता है। इस संबंध में मैंने 24/12/ 2022 और 27/12/ 2022 को कलेक्टर कार्यालय सक्ती को अवगत कराते हुए 10,000 पुराने बारदाने की मांग की है। बारदाने उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में धान तौल बंद होने की स्थिति से भी अवगत कराया है।

Related Articles