जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा: कोविड मरीजों के उपचार के लिए 500 बिस्तर की होगी व्यवस्था…कलेक्टर ने पामगढ़ में बन रहे डेढ़ सौ बिस्तर अस्पताल का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा 8 मई 2021। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सतत , सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने आज ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ के आईटीआई भवन में डेढ़ सौ बिस्तर के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शीघ्र ही जिले के विभिन्न अस्पतालों में 500 बिस्तर की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए युद्व स्तर पर तैयारी हो रही है। जिसमें पामगढ़ आईटीआई में 150 बिस्तर, कुलीपोटा आईटीआई में 150, मड़वा पावर प्लांट में 100 बिस्तर अस्पताल शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार सक्ती तथा विभिन्न स्थानों पर कोविड उपचार के लिए व्यवस्था की जा रही है।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आईटीआई भवन पामगढ़ में तैयार किए जा रहे अस्पताल मेें कंट्रोल रूम, शौचालय , पेयजल व्यवस्था, चिकित्सकों की आवास व्यवस्था, पंखा, कूलर सहित विभिन्न आवश्यक जरूरतों के संबंध में एसडीएम श्री करूण़ डहरिया को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आईटीआई भवन पामगढ़ में मरीजों के संपर्क के लिए लगाए गए ऑडियो सिस्टम की प्रशंसा की।

चिकित्सकों के मनोरंजन और व्यायाम की होगी व्यवस्था –

कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सकीय स्टाफ के आवास स्थल पर ग्राम पंचायतों मे उपलब्ध व्यायाम उपकरण का उपयोग किया जाएगा। साथ ही मनोरंजन के लिए टीव्ही आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिससे चिकित्सकीय स्टाफ को मनोरंजन के साथ उनके कार्य के लिए प्रोत्साहन मिले।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहित राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Bhagat Sharma

SNN24 NEWS CHIEF EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button