रायपुर। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा था।
आज सुबह उनका निधन हो गया। अजीत सिंह के निधन से राजनैतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।