कोंडागाँव

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 5 लाख रुपए का गांजा: कार से हो रही थी 107 किलो गांजा की तस्करी…आंध्र प्रदेश का एक तस्कर गिफ्तार…दूसरा फरार

कोंडागांव। जिले में पुलिस ने 107 किलो गांजा के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरा आरोपी पुलिस के सामने ही जंगल में फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से करीब 5 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, तस्कर जगदलपुर की तरफ से गांजा लाया था जो रायपुर की ओर लेकर जा रहा था। मामला जिले में फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, इन दिनों कोंडागांव पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ‘नशे से आजादी पखवाड़ा’ चला रही है। इसी के तहत फरसगांव में पुलिस आने-जाने वाली वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को जगदलपुर की तरफ से आ रही एक कार को जवानों ने रुकवाया। जैसे ही कार रुकी, उसमें बैठा एक शख्स दरवाजा खोलकर सीधे जंगल की तरफ भाग निकला। जवानों ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं है।

वहीं कार में बैठे दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें 25 पैकेट में कुल 107 किलो गांजा भरा मिला। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शीश बोलदास बताया। यह विशाखापट्टनम का रहने वाला है। फरार आरोपी के बारे में जब इससे पूछा गया तो इसने उसका नाम बहादुर बताया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि, गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles