सक्ती

नवरात्रि के अंतिम दिन मंत्रों से गूंजा गायत्री शक्तिपीठ: मृत्यु उपरांत देहदान की घोषणा

सक्ती। राष्ट्राय स्वाहा ईदं राष्ट्रयाय ईदं नमम के साथ गायत्री शक्ति पीठ सक्ती में चैत्र नवरात्रि पूर्णाहुति महायज्ञ गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, देवी मंत्र आदि के साथ राष्ट्र कल्याण मंत्र के साथ सभी लोगों ने आहुति देकर जन कल्याण के लिए मंगल कामना किया। पूर्णाहुति यज्ञ के साथ जन्म संस्कार, विवाह संस्कार आदि संस्कार के कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के व्यवस्थापक राज कुमार के पिता व सेवानिवृत प्राचार्य रामनारायण पटेल के द्वारा सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मृत्यु उपरांत देहदान की घोषणा किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि सदा मेरे मार्गदर्शक व प्रेरक रहे स्वर्गीय घनश्याम सिंह पटेल (प्राचार्य) के देहदान से प्रेरित होकर मैंने भी इस नश्वर शरीर को दान कर दिया ताकि मृत्यु के बाद भी लोगों के काम आ सकूं।

गायत्री परिवार सक्ती द्वारा रामनारायण पटेल के साथ ही एलएलएम की परीक्षा में प्रविण्यता के साथ सफल होने वाली हेमलता राठौर को श्रीफल, पीत वस्त्र व प्रज्ञा ग्रंथ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देहदानी राम नारायण पटेल का अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अभिनंदन करते हुए कहा कि सदा गायत्री परिवार से जुड़े उनका संस्कार ही उनका परिचय है जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने आगे बताया कि गायत्री शक्ति पीठ के सामाजिक सरोकार के कार्य भी हम सबके लिए प्रेरक है।

आज यज्ञाचार्य भगत राम साहू, शिवचरण, महेश साहू व अरविंद बरेठ के सानिध्य में पूर्णाहुति महायज्ञ व विभिन्न संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में राज कुमार पटेल, उदय वर्मा, देवदत्त चंद्रा, भुनेश्वर, हेमन साहू, राधेलाल, हीरा नंद, प्रेमचंद श्रीवास्तव, अजय बारह, घनश्याम बरेठ, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मी, आरती साहू, सहित साहू, सावित्री साहू, निर्मल शर्मा, रजनी बरेठ,सरोज जायसवाल, उमा बाई, शिवम साहू, हरप्रसाद साहू, भागवत साहू, अमृत लाल यादव, नेहा गुप्ता, रीता पटेल आदि गायत्री परिवार के भाई बहन पूरे मन से लगे हुए थे।

गायत्री परिवार के द्वारा हवन आरती के बाद महा भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles