दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ मे यहां तस्करों ने वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा: 30 से 40 ग्रामीणों के साथ मिलकर चलाए लात-घूंसे…2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती…3 जान बचाकर भागे

दंतेवाड़ा। जिले में कीमती लकड़ियों की अवैध तस्करी करने वाले तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अवैध तस्करी का कारोबार चला रहे तस्करों को पकड़ने गए वन कर्मियों को तस्करों ने 30 से 40 ग्रामीणों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर मारा साथ ही लात-घूसे चलाए हैं।

बताया जा रहा है कि 2 वन कर्मियों की जमकर पिटाई की गई है, जबकि 2 से 3 लोग जान बचाकर भाग निकले। घायलों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के कर्मचारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा जिले के टिकनपाल ग्राम पंचायत में कीमती लकड़ियों का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी सूचना पर 4 से 5 लोगों की टीम तस्करों को पकड़ने के लिए गई हुई थी। जब टीम गांव पहुंची तो तस्करों ने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया।

फिर करीब 30 से 40 ग्रामीणों ने मिलकर वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, दो से तीन वन कर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले। जबकि 2 कर्मियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। जिनकी लात घूंसों से बेदम पिटाई की गई। मार-मार कर अधमरा कर दिया गया।

इतना ही नहीं वनकर्मियों को धमकी भी दी गई कि अगर दोबारा गांव में कदम रखेंगे तो अंजाम और बुरा होगा। मामले की जानकारी तत्काल किरंदुल पुलिस को मिली थी। मौके पर जवानों की टीम रवाना की गई थी। जिसके बाद ही दोनों घायल वन कर्मी सिराज पटेल और उमेश नेगी को पुलिस ने सुरक्षित भीड़ से निकाला। दोनों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनके हाथ, कान समेत शरीर के अंगों में काफी चोटें आईं हैं। किरंदुल थाना प्रभारी ने बताया कि, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Back to top button