बीजापुररायपुर

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी मामले में केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र: BJP ने की जांच की मांग…4 नक्सलियों के साथ पकड़ा गया था

रायपुर/बीजापुर। कांग्रेस नेता के नक्सलियों के साथ गिरफ्तारी के मामले में अब छत्तीसगढ़ बीजेपी भी एक्टिव हो गई है। इस मामले में बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर भाजपा ने पूरे मामले में जांच की मांग की है। बीजापुर जिले का कांग्रेस नेता 2 महिला और 2 पुरुष माओवादियों के साथ पड़ोसी राज्य तेलंगाना में पकड़ा गया था। इस मामले की जानकारी रविवार को सामने आई थी।

ये पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की तरफ से लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि भोपालपट्‌टनम ब्लॉक का महामंत्री के जी सत्यम तेलंगाना में 4 नक्सलियों के साथ पकड़ गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के ऐसे कितने कांग्रेस नेता हैं। इस बात की जांच भी होनी चाहिए। इसके अलावा साव ने पत्र में लिखा है कि आपकी तरफ से नक्सली समस्या सुलझाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके सुधार भी हुआ है। मगर छत्तीसगढ़ में स्थित संवेदनशील है, क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और नक्सलियों के बीच संबंध है। यह जांच का विषय है।

इलाज कराने ले गया था

बताया जा रहा है कि, 2 महिला माओवादियों का इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने हनमाकोंडा के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ 2 और माओवादी भी पकड़ गए थे। जानकारी मिली है कि स्थानीय पुलिस भी तेलंगाना गई है।

15 साल से बीजापुर कांग्रेस में सक्रिय है सत्यम

जिस के जी सत्यम को तेलंगाना पुलिस ने महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वह बीजापुर कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता है। महामंत्री बनने से पहले वह बीजापुर में पार्टी का उपाध्यक्ष था। इसके साथ ही कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालता था। वह मूलतः नरवापल्ली, भोपालपट्टनम का रहने वाला है। वहां उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। सत्यम राजनीति के साथ-साथ सिंचाई, पंचायत और अन्य विभागों में ठेकेदारी का काम भी करता है।

कांग्रेसी नेता बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी का करीबी है। तकरीबन हर कार्यक्रम में वह विधायक के साथ देखा जाता था। सोशल मीडिया में दोनों के साथ की कई तस्वीरें भी अपलोड है। पुलिस अब सत्यम के विषय में पूरी जानकारी निकाल रही है। इसके लिए तेलंगाना से एक टीम बीजापुर और बस्तर के पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है।

Related Articles