भारत

करीना कपूर ने दी खुशखबरी…बेटे को दिया जन्म

SNN24 NEWS DESK:- बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में 14,500 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ…राज्य सरकार ने जारी किया आदेश..इस तरह होगी ज्वाइनिंग

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखा। वो योगासन करती भी नज़र आईं। साथ ही अपने काम पर भी पूरा ध्यान दिया।

इसे भी पढ़े: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी…3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में और मजबूत हो रही हैं। वीडियो में, करीना अपने दोनों हाथों को अपने बेबी बंप रखती हैं और इसे देखती हैं। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “नौ महीने और मजबूत हो रही हूं।”

इसे भी पढ़े: परीक्षा केंद्र में हाई वोल्टेज ड्रामा…एग्जाम देने आए युवक-युवती ने की शादी…पुलिस को सूचना मिलते ही

करीना, अभिनेता सैफ अली खान के साथ अक्टूबर, 2012 में शादी के बंधन में बंधी थीं। दंपति के घर 20 दिसंबर, 2016 को पहला मेहमान तैमूर के रूप में आया था। अभिनेत्री ने हाल ही में घोषणा की कि वह अपनी पहली पुस्तक ‘करीना कपूर खान्स प्रेगनेंसी बाइबिल’ पर काम कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button