सक्ती मे महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम: न्यायाधीशों ने दी कानूनी जानकारी…स्कूली छात्रों ने दी प्रस्तुति

सक्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह पर महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती द्वारा जनसेवा समिति हटरी धर्मशाला सक्ती में 5 मार्च को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के विशेष न्यायाधीश (एफटीएससी) अध्यक्ष यशवंत कुमार सारथी द्वारा पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के संवैधानिक मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं समाज में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया गया।

द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दी गई। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीआर साहू द्वारा घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के गिरफ्तारी के संबंध में बताया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता एवं प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

रिसोर्स पर्सन अलका जयसवाल एवं अन्नपूर्णा राठौर अधिवक्ता द्वारा विवाह एवं तलाक, घरेलू हिंसा, मेंटेनेंस लॉ और एसिड अटैक के बारे में बताया गया। प्राचार्य पी गबेल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं चिकित्सा अधिकारी कात्यायनी सिंह द्वारा चिकित्सीय कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजन पटेल द्वारा महिलाओं के गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जनभागीदारी महिला मारवाड़ी सम्मेलन शाखा, महिला लिनेस क्लब, महिला मारवाड़ी जागृति शाखा सक्ती के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के संचालक योगेश साहू, प्राचार्य रेवती साहू, शिक्षिकाएं, स्व सहायता समूह, सरपंच सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।