
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हुए कोरोना पॉजिटिव…कई दिग्गज नेता भी हुए संक्रमित
कोरोना का संक्रमण आम से लेकर खास सभी को प्रभावित कर रहा है। अब केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। एक ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं आज कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले 2-3 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हों, कृपया अपना टेस्ट करा लें।
साउथ के जाने-माने हीरो और तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। ये जनसेना पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिर वो ठीक हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. यदियुरप्पा दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गये। उन्हें रमैया हॉस्पीटल से मनीपाल हॉस्पीटल में शिफ्ट किया जा रहा है। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहले से ही संक्रमित होकर आइसोलेशन में हैं।
आज कांग्रेस के दिग्गगज नेता, राज्य सभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य्मंत्री दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वो फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वाेरंटीन में हैं। दिग्विजय सिंह ने दमोह उपचुनाव के दौरान प्रचार में भी हिस्साप लिया था। उनके अलावा चुनाव प्रचार में जुटे कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई थी।