Mehul Choksi की डोमिनिका में जमानत अर्जी खारिज…भारत लाए जाने का इंतजार

भारत में करोड़ों रुपए का घोटाला कर भागने वाले हीरा कोराबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को एक और झटका लगा है। ताजा खबर यह है कि डोमिनिका की हाई कोर्ट ने भी Mehul Choksi की जमानत रद्द कर दी है। यह सुनवाई करीब सात घंटे चली। इससे पहले निचली अदालत Mehul Choksi की जमानत रद्द कर चुकी है। Mehul Choksi के वकीलों ने उसकी सेहत का हलावा देते हुए जमानत की मांग की थी।
माना जा रहा है कि इसके साथ ही पीएनबी घोटाले के आरोपी को भारत लाने की एक और बाधा दूर हो गई है। हालांकि Mehul Choksi को भारत में प्रत्यर्पण कब होगा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। बता दें, Mehul Choksi 23 मई को एंटिगुआ और बरबुडा से लापता हो गया था और कथित तौर पर 26 मई को उसे डोमिनिका में पकड़ लिया गया था।
इससे पहले Mehul Choksi को डोमिनिका सरकार ने अपने देश में अवैध आप्रवासी घोषित कर दिया है। डोमिनिका के मंत्री रेबर्न ब्लैकमूर के मुताबिक, प्रतिबंधित आप्रवासी को डोमिनिका से भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका के अधिकारियों की हिरासत में है और वहां कुछ कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि भगोड़ों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास जारी रहेंगे।