रायपुरभारत

वित्त सेवा संवर्ग के 3 दर्जन से अधिक अधिकारी क्रमोन्नत…कई अफसरों के तबादले भी…राज्य सरकार ने जारी किया आदेश।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग से आदेश जारी किया गया है। वित्त विभाग से जारी आदेश के मुताबिक सहायक संचालक वित्त अगाथा तिर्की क्रमोन्नत के बाद प्रशासन अकादमी निमोरा उप संचालक बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़े: निलंबित कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक को राज्य सरकार ने किया बहाल…आदेश जारी।

प्रदेश में वित्त सेवा संवर्ग से जुड़े 39 अधिकारी क्रमोन्नत किए गए हैं। इसमें से कई अधिकारी के ट्रांसफर भी किए गए हैं। अभिषेक शर्मा लेखाधिकारी रायपुर से राजनांदगांव, गजानन कुमार पटेल सूरजपुर से वरिष्ठ लेखाधिकारी जल संसाधन विभाग रायपुर, अतिरिक्त कोषालय मंजू गोपाल बिलासपुर से उप संचालक कोष-लेखा रायपुर भेजा गया है।

इसे भी पढ़े: 11 अफसरों का तबादला: बिलासपुर,दुर्ग सहित कई निगमों के कमिश्नर बदले…कई डिप्टी कलेक्टर भी बदले…राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…देखिए पूरी लिस्ट।

लेखाधिकारी गजेन्द्र सिंह सिदार जांजगीर-चांपा से वरिष्ठ लेखाधिकारी महासमुंद, कोषालय अधिकारी सुश्री श्रद्धा सुमन एक्का कांकेर से उप संचालक संचालनालय रायपुर बनाकर स्थानांतरित किए गए हैं। बाकी वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी क्रमोन्नत कर नई पदस्थापना में भी पुरानी जगहों पर रखे गए हैं।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: CM भूपेश की मंत्रियों-अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक…मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई करने कलेक्टरों को जारी हुआ निर्देश… बार्डर पर टेस्टिंग।

कोष-लेखा संचालनालय में सहायक संचालक विजय कुमार हलवाई उप संचालक पद पर क्रमोन्नत कर इसी जगह रखे गए हैं। प्रधानमंत्री सडक़ योजना कोरबा-1 की लेखाधिकारी नीता दीक्षित भी वरिष्ठ लेखाधिकारी बनाकर इसी जगह पर रखे गए हैं।

इसे भी पढ़े: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम Motera Cricket Stadium का किया उद्घाटन

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button