सक्ती

Sakti News: नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर टांगी से हमला: घटना के बाद से आरोपी फरार…आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सक्ती जिले मे पुराने विवाद को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर टांगी से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुबह टहलने के लिए निकले थे। हमले मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष को गंभीर चोट आई है। उपाध्यक्ष ने मामले की शिकायत थाने मे दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम मुक्तराजा के वार्ड नं 13 मे रहने वाले विजय सूर्यवंशी नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष है। वह आज दिनांक 19/07/2023 की सुबह सिचाई कालोनी के पास गार्डन टहलने गए थे। टहल कर अपने मोटर सायकल से खेत रिस्दाखार जा रहा थे। उसी समय करीबन 05:45 बजे मुक्ताराजा बिजली सब स्टेशन के पास मयालाल सूर्यवंशी के चाय ठेला पास प्रकाश मोगरे पिता छतराम मोगरे बैठा था। प्रकाश ने उपाध्यक्ष को आवाज देकर रूकने के लिए कहा तो वह आवाज सुनकर वहां पर रूक गए।

फिर प्रकाश मोगरे गांव के लडको के साथ पूर्व मे हुए झगडा विवाद मे समझौता कराये हो, नेतागिरी करते हो, आज तुमको जान सहित मारकर खत्म कर दूंगा कहकर हत्या करने की नियत से अपने हाथ मे रखे टंगिया से सिर पर वार किया। हमला करने पर उपाध्यक्ष झुक गए जिसकी वजह से उनके कंधे पर चोट आई। फिर हमला करने पर उन्होंने बचाव किया तो दूसरे कंधे मे चोट आई। प्रकाश लगातार टांगी से वार कर रहा था। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने टांगी को हाथ से पकड़कर अपना बचाव किया। आस पास के लोगों ने भी बीच बचाव करते हुए प्रकाश से टांगी को छीन लिया। जिसके बाद उपाध्यक्ष को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। उपाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या करने का प्रयास करने के आरोप में धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने प्रादघातक हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles