रायपुर। राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक राजस्व वसूली कार्य के प्रति निष्क्रिय रहने और निर्धारित लक्ष्य से अत्यंत कम वसूली करने व सौंपे गए कार्य को लापरवाही के लिए कार्रवाई की गई है।
नगर निगम जोन 5 के राजस्व उपनिरीक्षक रज्जू वाणी, जोन 8 के राजस्व उपनिरीक्षक दुर्गेश यादव एयर जोन 4 के सहायक राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार कर्मचारियों को निर्वाह भत्ता देय होगा। अवधि में सभी निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय उपायुक्त राजस्व विभाग का कार्यालय निर्धारित कर दिया गया है। आयुक्त ने नगर निगम के जोन 1,5,6,7 के प्रभारी राजस्व अधिकारी और जोन 10 के सहायक राजस्व अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 3 दिन में उत्तर देने के निर्देश दिए हैं।