
चरित्र संदेह को लेकर महिला पर गैती से जानलेवा हमला…पड़ोसी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके के ग्राम फुंडहर में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ आरोपित ने महिला पर गैती से हमला कर हत्या करने की कोशिश की। महिला व आरोपित दोनों ही अपने-अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते है। तीन दिन पूर्व ही महिला के चरित्र पर संदेह करके आरोपित ने विवाद किया था।
मकान मालिक के बीच-बचाव करने व समझाने पर झगड़ा शांत हो गया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपित ने मंगलवार सुबह पांच बजे महिला के बाथरूम जाने के दौरान उसके सिर पर गैती से हमला करने कर हत्या की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपित ने शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गैती से हमला कर चोट पहुंचायी।
घटना की सूचना मिलते ही महिला का पति मौके पर पहुंचा और हमले में घायल हुए महिला को इलाज के अस्पताल ले गया जिसके बाद थाना पहुंच महिला ने आरोपित लकेश पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। घायल महिला को जब उसका पति अस्पताल ले जा रहा था, तब भी आरोपित लकेश पटेल (51) ने महिला को जान से मारने की कोशिश की।
तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फुंडहर में पूनाराम निषाद के मकान में किराएदार उर्मिला मिश्रा (31) पति चंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराया कि पड़ोस में लकेश पटेल(51) भी किराएदार है। तीन दिन पूर्व लकेश चरित्र पर से संदेह करके विवाद किया था, तब मकान मालिक पूना राम निषाद ने उसे समझाकर शांत करा दिया था।
मंगलवार सुबह पांच बजे महिला अपने रूम से बाथरूम जा रही थी, उसी समय लकेश पटेल पीछे से आकर सिर पर गैती से वार किया,बचाव में महिला ने सिर किनारे किया तो उसके बांए कंधे में चोट आई। गैती का नोक सामने सीने तरफ पार हो गया।दूसरा वार बांये जांघ में लगा है। इस हमले को पड़ोस के ज्ञानेन्द्र तिवारी, मकान मालिक का दमाद एवं बेटे ने देखकर बीच-बचाव किया।
घटना के दौरान उर्मिला का पति चंद्र कुमार सिक्युरिटी गार्ड की ड्यूटी करने गया था।हमले की जानकारी मिलते ही घर आया। पत्नी को अस्पताल ले जाने बाहर निकला तब भी लकेश पटेल गैती लेकर मारने दौड़ाया। लकेश मूलत: जांजगीर चांपा जिले के हसौद थानाक्षेत्र के ग्राम डीगा घोटमा का रहने वाला है।