
सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल ने जेठा कोविड केयर सेंटर मे 10 नग कूलर किया दान
सक्ती। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोविड-19 के मरीज को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती सुषमा जायसवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष तिलोकचंद जायसवाल ने कोविड केयर सेंटर जेठा में मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 10 नग कूलर दान किया।

कोविड केयर सेंटर जेठा में गर्मी से मरीजों का बुरा हाल था, जिसके संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती को जानकारी मिली । जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने तत्काल 10 नग विंडो कूलर कोविड केयर सेंटर में खुद के व्यय से लगवाया।
कूलर लगने से कोविड केयर सेंटर जेठा में एडमिट कोरोना संक्रमित मरीजों को गर्मी से राहत मिली। नगर की प्रथम महिला कोरोना के इस काल मे लगातार लोगों की मदद करते नजर आ रहीं है।
नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल के द्वारा की गई इस पहल की कोविड-19 जेठा के मरीजों के साथ साथ आम जनता ने भी खूब प्रशंसा की ।