
अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में सोशल साइंस प्रदर्शनी का आयोजन: मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे
सक्ती नगर मे संचालित अनुनय कॉन्वेंट स्कूल में सोशल साइंस एग्जीबिशन लगाया गया। इस प्रदर्शन में कुल 358 मॉडल विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे थे। डीईओ ने सभी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों की प्रशंसा करते हुए संस्था के संपादक और कार्यकर्ताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
संस्था प्रबंधक योगेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम में सैकड़ो अभिभावकों ने बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखा तथा उन्हें सराहा। रूही चौधरी, आर्यांश पटेल, सिद्धेश दुबे, अयान कश्यप, वंश साहू, आदर्श दास मानिकपुरी, कुणाल सिंह सिदार और चंद साहू द्वारा प्रस्तुत चंद्रयान-3 और वंशिका व उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत सोलर सिस्टम, कक्षा पांचवी से ग्लोबल वार्मिंग विषय पर आधारित लिपि दुबे, तमन्ना देवांगन, युक्त दुबे, वाणी केवट, प्राची भगत, युक्ता सिंह सिदार, स्नेहा कंवर, शिवांश बनर्जी, प्राची सिदार (इंडियन इकोनामी) द्वारा प्रस्तुत मॉडल सर्वोत्तम थे।
सोनम बरेठ और लक्ष्मी खरे द्वारा प्रस्तुत इंडिया गेट और रेड फोर्ट के मॉडल आकर्षक थे। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर आधारित आलिया अंजुम, हेतल यादव, लिली पांडे, दिव्या गबल द्वारा प्रदर्शित मॉडल उत्कृष्ट थे। मोर नवा जिला शक्ति पर आधारित पायल सिदार और सुप्रिया यादव के मॉडल एवं सोशल इविल्स पर आधारित प्रियांशी, सिद्धार्थ, आशा सोनी, खिलेश साहू, संजय साहू द्वारा प्रदर्शित थे।

कक्षा 8वी से दीक्षा और उनके साथियों के द्वारा वाटर डैम मॉडल को प्रस्तुत किया। सिद्धार्थ पांडे, युवराज सिंह, भूमिकांत सिंह, हर्ष साहू, गौरव खंडे, भार्गव बघेल और देव देवांगन ने एयरपोर्ट का प्रारूप प्रस्तुत किया। निखिल भारद्वाज और उनके साथियों ने सौरमंडल का बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किया। अनुप्रिया देवांगन, जिया यादव, योगिता देवांगन, अंशिका और लावण्या द्वारा प्रदर्शित नाटो कंट्री और हिस्ट्री ऑफ इंडियन फ्लैग का मॉडल प्रस्तुत किया। आइस स्तूपा के मॉडल को सुजल जायसवाल, जोसलीन लकरा, निकिता गबेल, प्राची जायसवाल, अवनी गबेल, मानसी लहरे, सोनिया देवांगन, सानिया खातून, वैदेही भारद्वाज, भगवती पटेल ने प्रस्तुत किया।

कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विंडमिल का मॉडल बहुत बेहतरीन था। जिसमें घनिष्ठ, समर, शुभम राठौर, हर्ष और चाहत पटेल ने अपना हुनर दिखाया। वहीं देवांशी, कृष्णा, दिशा, मुस्कान द्वारा प्रदर्शित ट्रेंच सिस्टम सिविल वार अत्यंत लुभावने थे। कक्षा दसवीं से ही नवीन, निशा गबेल, नेहा साहू, कुसुम साहू द्वारा प्रस्तुत ड्रिप इरीगेशन, प्रिया व उनके ग्रुप द्वारा प्रस्तुत दलहन फसलों का मॉडल भी बहुत सुंदर था। कॉमर्स ग्रुप से दिशा, स्नेहा, श्रेया, हितेश्वरी, सौम्या, श्रुति, आरती और जिया द्वारा प्रदर्शित कल्टीवेशन ऑफ़ क्रॉप्स इन इंडिया पर आधारित मॉडल ने अभिभावकों का मन मोह लिया। आदिमानव के विकासक्रम, उनके औजार, सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर यातायात के साधन, खेती के विभिन्न स्वरूप एवं तरह-तरह के अनाजों एवं दलहन के बारे में बताया। कहीं पर एकाकी परिवार तथा कहीं पर संयुक्त परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

हमारे संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए महिला और बाल विकास के विभिन्न पहलुओं को भी बताया गया। मृदा के विभिन्न परतों से लेकर, पर्वत पत्थर, पठार, मैदान, नदी, सागर, भूकंप और ज्वालामुखी के विभिन्न झांकी प्रस्तुत किए गए। वहीं पर सौरमंडल के विभिन्न प्रकार के ग्रह नक्षत्र की जानकारी, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, चंद्रमा की स्थितियां, पृथ्वी के घूर्णन के बारे में बताया गया। बांध बनाकर सिंचाई करना, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वन संरक्षण, जंगली जीवों के संरक्षण आदि के बारे में बताया गया। ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम और उनसे बचने के उपाय भी प्रस्तुत किए गए। कक्षा 11वी से मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत करते हुए बताया कि मतदान करना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित पत्रकार सुमित शर्मा, नगर के विद्यालयों के संचालक नितिन सोनी, टीपी उपाध्याय, मोहम्मद अनीश व अनिल दरयानी उपस्थित हुए और बच्चों को प्रोत्साहित किया। शुरुआत मे स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन अनामिका कसेर ने किया।