छत्तीसगढ़: कभी बदली तो कभी धूप, गर्मी व उमस से लोग हलकान

बिलासपुर। न्यायधानी में कभी बदली तो कभी धूप की स्थिति बनी हुई है। गर्मी और उमस से लोग हलकान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। रात में उमस अधिक होने के कारण भी लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के उपर है। वहीं झारखंड और उससे लगे क्षेत्र में चक्रवात के सक्रिय होने के कारण आज देर शाम या रात तक संभाग के कुछ जगहों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

लालपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक झारखंड और उससे लगे क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई है। बिलासपुर संभाग में दिनभर बादल छाए रहे। आज भी सूर्य और बादलों के बीच लुका छीपी का खेल जारी है। प्रदेश में अभी सबसे कम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव का है। जबकि दुर्ग जिला सबसे गर्म है। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर और पेंड्रारोड में गर्मी का प्रकोप है।

चिलचिलाती धूप में शरीर एक ओर पसीने से तरबतर हो रहा है। झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ हुआ है। संभाग में इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलेगी इसकी संभावना बहुत कम है। गर्मी बढ़ने से बाजार में पंखा, कूलर और एसी की मांग बढ़ गई है। सड़कों पर फल और जूस के दुकाने भी सज गई है। नारियल के डाब की विशेष मांग है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोग आइसक्रीम खाने से भी कतरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *