जांजगीर चांपा

नाबालिक से काम कराना टेंट हाउस संचालक को पड़ा भारी: करेंट की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत…पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मामला…संचालक गिरफ्तार

जांजगीर/जैजैपुर। जिले में टेंट हाउस के संचालक को नाबालिग से काम कराना महंगा पड़ा गया। किशोर की करंट से मौत हो जाने पर पुलिस ने मालिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टेंट हाउस के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या यानी 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

जैजैपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी जागेश्वर प्रसाद श्रीवास पिता स्व मोहित राम श्रीवास उम्र 54 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 जैजैपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में टेंट के लिए जय अम्बे टेंट हाउस के मालिक रोशन अग्रवाल को ठेका दिया गया था। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे धनेश्वर प्रसाद साहू निवासी जैजैपुर की काम करते समय पाइप में बिजली करंट आ जाने से मृत्यु हो गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण बिजली करंट से होना लेख करने पर टेंट मालिक रोशन अग्रवाल उम्र 54 वर्ष निवासी जैजैपुर के द्वारा लापरवाही पूर्वक काम कराना पाए जाने से उनके खिलाफ धारा 304 ए कायम किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी टेंट संचालक को थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। टेंट संचालक रोशन अग्रवाल से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक सुरेश कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Back to top button