प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10,000 के पार पहुंचा…

रायपुर . प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10,000 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को 208 मरीजों ने दमतोड़, और मरने वालों की संख्या 10,158 जा पहुंची। कभी सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाला छत्तीसगढ़ देश के उन शीर्ष 7 राज्यों में शामिल है, जहां 10,000 से अधिक जानें जा चुकी हैं। हर रोज 200 से अधिक जानें जा रही हैं। आज स्थिति यह है कि हर 5वें दिन 1,000 लोगों को हम खोते चले जा रहे हैं।

 

उधर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। बीते 2 दिनों से 14 हजार से कम मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। सबसे ज्यादा 1238 मरीज रायगढ़ और उसके बाद 1144 मरीज जांजगीर चांपा में मिले। शुक्रवार को 13,628 मरीज मिले, जबकि 13,039 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बहरहाल अभी भी एक्टिव मरीजों की संख्या 1,31,041 बनी हुई है। उधर, अब तक प्रदेश में 8.30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

 

ऐसे बढ़ा मौतों का आंकड़ा-

 

29 मई 2020- पहली मौत हुई रिपोर्ट

23 मार्च- 4000 पार

12 अप्रैल- 5000 पार

19 अप्रैल- 6000 पार

24 अप्रैल- 7000 पार

28 अप्रैल- 8000 पार

2 मई- 9000 पार

7 मई- 10,000 के पार मौत का आंकड़ा…

(8 मार्च से कोरोना ने रफ्तार पकड़ी। तब तक 4 हजार जानें जा चुकी थीं। अप्रैल में दूसरी लहर आई, जो जारी है।)

5 जिले जहां सबसे ज्यादा हुई मौतें-

 

रायपुर 2732, दुर्ग 1524, बिलासपुर 925, रायगढ़ 633, जांजगीर चांपा 530

 

100 से कम मौत वाले जिले- नारायणपुर 3, सुकमा 14, दंतेवाड़ा 19, बीजापुर 29, गौरेला पेंड्रा मरवाही 56, बलरामपुर 58, कोंडागांव 68, मुंगेली 89

 

अब हर 5वें दिन 1000 मौतें-

29 मई को प्रदेश में कोरोना से पहली मौत हुई, 24 मार्च 2021 को 4,000 और 46वें यानी 7 मई को 6000 लोगों ने दमतोड़ दिया यानी अब हर 5वें दिन 1000 से अधिक लोगों की जान जा रही है। यही सरकार की परेशानियां बढ़ रही हैं। क्योंकि मरने वालों में अब बुजुर्ग नहीं, बल्कि हर आयुवर्ग के लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *