छत्तीसगढ़बिलासपुरभारत

महिला ने पति को छोड़कर देवर से रचाई शादी…फिर हुआ ये

बिलासपुर। जिले में महिला ने अपने पति को छोड़ कर अपने देवर से शादी की थी, लेकिन महिला को दूसरी शादी भी रास नहीं आ रही है। महिला ने पहली शादी लगभग 15 साल पहले की थी। पहली शादी से उसके दो बच्चे है। दूसरी शादी अपने देवर से की। उसमें एक बच्ची है। महिला को देर रात उसके पति ने चरित्र संदेह के चलते जमकर पिटाई कर दी। युवक ने महिला को डंडे और लात घूसों से पिटा है। जिसकी वजह से उसके शारीर में चोट के निशान आए है। महिला ने इस बात की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, बुढ़ीखार निवासी लकेश्वरी भैना गृहणी है। करीब 15 साल पहले ग्राम कांसा निवासी दिलीप भैना से उसकी शादी हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। इसके बाद दिलीप ने दूसरी शादी कर ली। इस पर लकेश्वरी उसे छोड़कर अपने मायके चली आई। फिर कुछ समय बाद करीब 8 साल पहले उसने अपने देवर देवर दीपक चंद भैना से शादी कर ली। उससे भी लकेश्वरी को एक बेटी है।

लकेश्वरी का आरोप है कि उसका पति दीपक चरित्र पर संदेह करता है। इसके चलते अक्सर ही मारपीट किया करता है। शुक्रवार रात भी करीब 10 बजे दीपक ने उसे गालियां देते हुए घूंसों और डंडे से पीटा। इस पर वह भागकर पड़ोसी शैलू सोनार के घर पहुंची और जान बचाई। सारी रात वहीं रही और सुबह थाने पहुंची। पिटाई के चलते लकेश्वरी के पैरों और पीठ पर चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *