4 घंटे की चार्जिंग के बाद 100 KM चलती है यह इलेक्ट्रिक बाइक…खर्च मात्र 7 रुपए…जानिए कीमत

100 रुपए लीटर Petrol (पेट्रोल) ने देश के हर आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण आम जीवन से जुड़ी हर चीज महंगी होती जा रही है। बहरहाल, खबर यह है कि बाजार में लांच हो चुकी एक इलेक्ट्रिक बाइक धूम मचा रही है। इससे महज 7 रुपए में 100 किमी का सफर तय किया जा सकता है। यह बाइक है Atum 1.0 जिसे Atumobile प्राइवेट लिमिटेड ने लांच किया है। यह हैदराबाद की स्टार्टअप है। कंपनी का दावा है कि महंगे होते पेट्रोल के बीच यह आम आदमी की किफायती सवारी बन सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है और एक बार चार्ज होने के बाद इससे 100 किमी का सफर तय किया जा सकता है। पूरा खर्च जोड़ने पर महज 7 से 8 रुपए लगते हैं। इसमें एक खास बैटरी लगी है, जिस पर कंपनी 2 साल की गारंटी भी देती है।

कंपनी ने यह बाइक अपने आधिकारिक पोर्टल atumobile.co पर लांच की है। अभी यही से बुकिंग हो रही है। डिलीलरी शुरू हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि अब तक 400 से अधिक बाइक बुक हो चुकी है। इस बाइक की बेस प्राइज 50 हजार रुपए है। यह पूरी तरह से भारत में बनी है। इसमें आरामदायक सीट के साथ ही डिजिटल डिस्प्ले, एलईडी हेडलाइट, इंडीकेटर्स और टेल लाइट दी गई है। इसकी अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

आने वाला समय इलेक्ट्रिक बाइक का

भारत में सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट कर रही है। साथ ही इस इंडस्ट्री में उतने वालों को भारी छूट भी दी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश में इलेक्ट्रिक बाइक और कार बाजार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। मसलन, भारत में Atum 1.0 बाइक का मुकाबला Revolt की RV400 बाइक से होगा। RV400 भी पूरी तरह स्मार्ट बाइक है। इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं जैसे इसे फोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *