विदेश

ऐसा दिखता है मंगल ग्रह: NASA ने जारी की HD तस्वीरें…देखिये कहां-कहां गिरे रोवर के हिस्से

अमेरिकी स्पेश एजेंसी NASA ने मंगल ग्रह के सतह की 360 डिग्री हाई डेफ पेनोरैमिक फोटो जारी की है। इसे 142 तस्वीरों से मिलाकर बनाया गया है। खास बात यह है कि ये सभी तस्वीरें पर्सीवरेंस रोवर ने अपने कैमरों से कैप्चर किया है। इस तस्वीर में मंगल ग्रह के जजीरो क्रेटर (खाली झील की सतह) को काफी नजदीक से समझा जा सकता है। नासा के मुताबक, यह खाली झील 28 मील में फैला हुआ है।

इसे भी पढ़े: गूगल को झटका: जज ने Incognito Mode की सटीकता पर जताया संदेह…जानिए क्या कहा ?

पर्सीवरेंस रोवर अब तक 4700 से अधिक फोटो-वीडियो भेज चुका

पर्सीवरेंस रोवर अब तक 4700 से अधिक तस्वीरें NASA को भेज चुका है। हाल ही में उसने एक वीडियो भी भेजा था, जिसमें रोवर को इंजेक्ट करते हुए दिखाया गया है। वीडियों में लैंडिंग के दौरान की आवाज भी कैप्चर हुई थी। नासा ने एक लैंडिंग टाइम (टच डाउन) वीडियो जारी किया था। 3 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो में तीन फ्रेम हैं।

इसे भी पढ़े: पत्नी ने PHONE लॉक खोलने से किया मना…तो पति ने 15 बार चाकू से हमला कर की हत्या…अब मिली ये सजा

इसमें दिखता है कि रोवर ने कैसे लैंडिंग की। हीट शील्ड और पैराशूट भी नजर आते हैं। इसी वीडियो में नासा के स्टाफ की खुशी के पल भी कम्पाइल किए गए हैं। नासा ने कहा- यह इतिहास में पहली बार हुआ जब मार्स पर लैंडिंग का वीडियो और तस्वीरें ली गई हैं। हम इनका अध्ययन शुरू कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े: रोड सेफ्टी टूर्नामेंट: इंग्लैंड से 8 खिलाड़ी पहुंचे रायपुर…कोरोना टेस्ट कर 7 दिनों के लिए किया गया आइसोलेट

रोवर में 23 कैमरे और दो माइक्रोफोन लगे हैं

मंगल ग्रह के लेटेस्ट वीडियो और आवाज रिकॉर्ड करने के लिए पर्सीवरेंस रोवर में 23 कैमरे और दो माइक्रोफोन लगाए गए हैं। रोवर के साथ दूसरे ग्रह पर पहुंचा पहला हेलिकॉप्टर Ingenuity भी है। इसके लिए पैराशूट और रेट्रोरॉकेट लगे हैं। रोवर मंगल ग्रह पर 10 साल तक काम करेगा। इसमें 7 फीट का रोबोटिक आर्म और एक ड्रिल मशीन है।

इसे भी पढ़े: ऑनलाइन गेम ने बच्चे को बनाया सनकी…टास्क पूरा करने महिला पर चाकू और हथौड़े से किया वॉर…फिर जो हुआ…पढ़िए पूरा मामला

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button