रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: बदनाम करने की भी दी धमकी…बड़े-बुजुर्गों के समझाने पर भी नहीं माना…आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया था। बाद में उसे बदनाम करने की धमकी भी दी थी। गांव के बड़े-बुजुर्गों ने भी उसे समझाया था। इसके बावजूद वह नहीं माना और उसने युवती से साफ कह दिया कि वह उससे अब शादी नहीं कर सकता। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। अब चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, चक्रधरनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की मुलाकात 2019 में घरघोड़ा के राजेंद्र चौहान (22) के साथ हुई थी। युवती ने बताया कि उसकी राजेंद्र से पहचान थी। इसलिए राजेंद्र उसके घर आना-जाना करता था। दो साल पहले भी जब राजेंद्र घर आया था तब उसने युवती से कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद वह जब रायगढ़ आता था, तब वह युवती से मुलाकात करता था। इसी बीच उसने करीब 15 दिन पहले शादी करने से इंकार कर दिया।

शादी से इंकार करने के बाद युवती ने उसे समझाया, फिर भी वह नहीं माना। वहीं गांव के बड़े-बुजुर्गों को भी इस बात की जानकारी जब हुई तब उन्होंने भी राजेंद्र को समझाया तब भी वह शादी करने से इंकार करता रहा। इतना ही नहीं राजेंद्र ने युवती से यह तक कह दिया कि मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। इसी बात से दुखी होकर युवती ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तब पता चला कि आरोपी फिर से युवती के गांव पहुंचा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से जाकर गिरफ्तार कर लिया है। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *