सक्ती

अज्ञात लोगो ने गाय को बांधकर बुरी तरह से पीटा: सड़क से 2 किलोमीटर अंदर अधमरी हालत में गौ सेवको को मिली थी गाय…गौ सेवको में आक्रोश…कार्यवाही की मांग

सक्ती। एक ओर जहां छत्तीसगढ़ सरकार अपनी महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना के माध्यम से गौवंशीय-भैंसवंशीय पशुधन को
संवारने में लगी है। वही दूसरी ओर पशुधन पर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। सक्ती नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से गायों पर हमला करने के अनेको मामले सामने आए है। किंतु शासन व प्रशासन की कुंभकरणीय नींद की वजह से इन बेजुबान गायों पर हमले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला ग्राम हरेठी से प्रकाश में आया है जहां अज्ञात लोगो ने एक बेजुबान गाय को डंडों से पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया था। गाय की पैर की हड्डी पूरी तरह टूट गई थी। इलाज के दौरान गाय की मृत्यु हो गई लेकिन इसके बाद भी इन बेजुबान गायों की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसकी वजह से ऐसे मामलो में कमी आने के बजाय ऐसे मामले बढ़ते ही जा रहे है।

गौरतलब है कि सक्ती ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम हरेठी में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अज्ञात लोगो ने एक बेजुबान गाय के ऊपर हमला किया है। पहले तो गाय को रस्सी से बांध कर डंडे से बहुत बुरी तरीके से पीटा, फिर उसे तड़पते हुए छोड़कर भाग गए। नगर के गौ सेवको को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने डॉक्टर को बुलाकर घायल गाय का इलाज करवाया। डॉक्टर का कहना था की गाय शायद ही बचेगी। फिर भी गौ सेवको ने उस घायल गाय का आखरी सांस तक इलाज किया, लेकिन दुर्भाग्यवश गाय की मृत्यु हो गई।

अज्ञात लोगो ने फोड़ दी थी आंख

गौ सेवको ने बताया की गांव में ही एक और गाय मिली थी जिसकी आंख को फोड़ दिया गया था। गौ सेवको ने उसका इलाज किया जिसके बाद अब गाय की हालत पूरी तरह से स्वस्थ है।

इससे पहले हुआ था एसिड अटैक

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले सक्ती नगर में चार गायों पर एसिड अटैक का मामला सामने आया था। जिस पर भाजपा ने सक्ती थाना प्रभारी को गायों पर एसिड अटैक करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन आज पर्यंत तक गायों पर एसिड अटैक करने वाले अज्ञात लोगो का पता नही चल पाया है। सक्ती थाना प्रभारी रूपक शर्मा गायों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। जिसके बाद ऐसी घटनाए दोबारा नही हुई।

गौ सेवको में काफी आक्रोश, कार्यवाही की मांग

गाय की मृत्यु के बाद से गौ सेवको में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गौ सेवको की मांग है की गायों पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो जिससे भविष्य में फिर कभी कोई ऐसी घटना को अंजाम ना दे।

Show More

Pradeep Sharma

SNN24 NEWS EDITOR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button