सक्ती

सक्ती राजा धर्मेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर हुए विभिन्न आयोजन: महल समर्थकों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन…अस्पताल मे किया गया फल वितरण

सक्ती। राजा धर्मेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को महल समर्थकों ने मां महामाया मंदिर सक्ती मे पूजा अर्चना कर धर्मेन्द्र सिंह की लम्बी उम्र की कामना की। उसके बाद मातृ शिशु अस्पताल सक्ती मे सभी मरीजों, बच्चों, बुजुर्गों और उनके साथ आये परिजनों को फल वितरण कर डाक्टरों को मिठाई खिलाया। जिसमे सक्ती विधानसभा के गांव गांव से युवा साथी एकजुट हुए और सभी ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। अस्पताल मे उपस्थित लोगों ने राजा धर्मेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सक्ती जिला युवा कांग्रेस महासचिव रवि गवेल ने बताया कि हमारे सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता राजा धर्मेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सक्ती विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत जेएलएनडी कालेज सक्ती के सामने युवाओं द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ धर्मेन्द्र सिंह का जन्मदिन मनाते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। वही सक्ती के विभिन्न चौक चौराहों पर महल समर्थकों द्वारा बैनर फ्लेक्स लगाकर भी बधाई दी।

इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य सफिक अहमद, पुष्पेन्द्र चन्द्रा, पुर्णेश गवेल, उमेश पटेल, श्याम महंत, ईशांत राठौर, प्रकाश बरेठ, कृष्णा बरेठ, धर्मेन्द्र चौहान, दिलेश्वर बरई, विवेक राठौर, पुष्पेन्द्र देंवागन, दिलेश्वर गवेल, झझकेतन सिदार, होरीलाल बरेठ, रोहित, सूरज, रेवतीनंदन पटेल, विजय सिदार, सनत, अंकित, रजा खान, अनुज केंवट, सूरज देंवागन, शिव यादव, मुन्ना जायसवाल सहित युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles