छत्तीसगढ़

Weather In Chhattisgarh: बेमौसम बारिश से सब्जियों को नुकसान…गिरा तापमान…कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल

रायपुर। मौसम में हुए बदलाव की वजह से शुक्रवार देर रात को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। इसका असर प्रमुख रूप से सब्जियों पर पड़ा है। साथ ही खरबूज, पपीता, शिमला मिर्च की फसलें तेज हवा के कारण खेतों में औधे मुंह गिर गई। इसका सीधा नुकसान बाड़ी की फसल तैयार कर रहे किसानों को होगाा। राजधानी से सटे महादेवघाट, सेजबहार, मंदिरहसौद, सेरीखेड़ी, निसदा, परसदा आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान हरी सब्जियों की पैदावार ले रहे हैं।

जिसे राजधानी के प्रमुख सब्जी बाजारों में लाकर बेचा जाता है। आरंग निसदा के किसान मित्र ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि अगामी दिनों में गर्मी का मौसम आ जाएगा, इसे देखते हुए किसानों ने खरबूज, पपीता की फसल भी लगाई गई थी। पेड़ों में फल भी लग गए थे, लेकिन गत दिनों हुई झमाझम बारिश और तेज हवा से यह फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: 7 स्कूली छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव…14 दिन के लिए स्कूल को किया गया बंद

फसलों में कीड़े लगने की आशंका

बेमौसम बरसात से जहां पैदावार घट गई है, वहीं फसलों में कीड़े लगने की चिंता सता रही है। बारिश का असर जिले के चना फसलों के अलावा सब्जियों व फलदार पौधों पर भी पड़ा है। धरसीवां के ब्लाक के निवासी रूपेंद्र जायसवाल ने खरबूज 16 एकड़, पपीता 10 एकड़ व शिमला मिर्च तीन एकड़ मे लगाई थी। मगर, बेमौसम बरसात से फसल को नुकसान पहुंचा है। रूपेंद्र ने बताया कि फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए विगत कई महीनों से मेहनत किया जा रहा था। टमाटर सड़ने लगेंगे। इसे देखते हुए किसान फसल की लागत नहीं निकलने को लेकर चिंतित है।

यह भी पढ़े: विदेश में नौकरी का ऑफर देकर ठगी करने वाले 3 अंर्तराज्यीय ठग गिरफ्तार…ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

आज भी छाए रह सकते हैं बादल, बढ़ेगा अधिकतम तापमान

मध्य महाराष्ट्र में बने चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से रविवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, दक्षिण से हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार से मौसम पूरी तरह सामान्य होने के आसार है। शनिवार को कुछ क्षेत्रों में हवाएं चली व बादल छाए रहे। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के कारण राजधानी के कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई।

साथ ही मौसम में हुए बदलाव और बदली छाने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी आई। रायपुर,बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में कमी ही रही और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते है.लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही रहेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट रह सकती है।

यह भी पढ़े: रायपुर के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा अटकी

यह रहा तापमान

रायपुर 31.0 डिग्री सेल्सियस 19.8 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर 31.0 डिग्री सेल्सियस 19.0 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा 29.3 डिग्री सेल्सियस 16.5 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 25.6 डिग्री सेल्सियस 17.5 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर 31.8 डिग्री सेल्सियस 21.2 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग 35.5 डिग्री सेल्सियस 14.8 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़े: स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव का ट्वीट: कोवैक्सीन लगाने की अनुमति देने किया जा रहा विचार…मैं योग्य होता हूं तो लगवाऊंगा कोवैक्सीन का टीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *