बिलासपुर

जांजगीर जिले से आ रहे युवक को मास्क लगाने को कहा तो कर दी पिटाई

बिलासपुर। पड़ोसी जिले से आ रहे युवक को मास्क लगाने के लिए कहने पर उसने महिला समेत दो लोगों से मारपीट कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के केंवटाडीह भूतहा में रहने वाले अक्षय पटेल रोजी मजदूरी करते हैं। लाकडाउन के दौरान पंचायत प्रतिनिधि अमृत लाल खरे ने उन्हें लीलागर नदी एनिकट से जांजगीर चांपा जिले से आने वालों का नाम पता दर्ज करने कहा था। गुस्र्वार की सुबह जांजगीर जिले के ससहा निवासी पवन साहू जिले में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान उसने मास्क भी नहीं पहना था। इस पर अक्षय ने उसे मास्क लगाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर युवक अक्षय से विवाद करने लगा।

समझाइश देने पर वह मारपीट करने लगा। इस दौरान गांव के पितेश्वर साहू, पार्वती साहू व मोंगरा यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। पवन ने महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए उन्हें धक्का दिया। साथ ही पितेश्वर से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। अक्षय ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी। इसके बाद पचपेड़ी थाने में घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

जिले की सीमा पर है गांव

केंवटाडीह भूतहा जिले के अंतिम छोर पर बसा है। गांव की सीमा पर लीलागर नदी के पार से जांजगीर-चांपा जिले की सीमा शुरू हो जाती है। सीमा पर होने के कारण पंचायत की ओर से यहां पूछताछ के लिए अक्षय को नियुक्त किया है। गुस्र्वार की सुबह मास्क पहनने के लिए कहने पर ही उसकी पिटाई हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *