सक्ती

सक्ती के कांग्रेसी नेता का पार्टी विरोधी पोस्ट: लिखा- कांग्रेस प्रत्याशी का 2 लाख से अधिक वोटों से पीछे रहने का अनुमान, मचा बवाल

छत्तीसगढ़ मे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को अब कुछ ही दिन बाकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए लगातार जन संपर्क कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के फेसबुक पोस्ट ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस नेता ने अपने ही पार्टी के प्रत्याशी का 2 लाख से पीछे रहने का अनुमान लगाया है। जिससे सियासी गलियारों मे हड़कंप मच गया है।

दरअसल, जांजगीर चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष पति यशवंत चंद्रा कांग्रेसी नेता है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि “मुझे लगता है कि जांजगीर चांपा लोकसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया 2 लाख से अधिक वोटों से पीछे रहेंगे आपका क्या अनुमान है।“ कांग्रेस नेता के अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ बयान पोस्ट करने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

वही इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रमेश पैगवार का बयान भी सामने आया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस पोस्ट को पार्टी विरुद्ध बताते हुए गलत ठहराया है। उन्होंने पार्टी के विरुद्ध पोस्ट करने वाले नेता के विरुद्ध पार्टी हाई कमान से शिकायत करने की बात कही है।

Related Articles