छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: नायब तहसीलदार पर पत्थरों से हमला…गंभीर रूप से हुए घायल…दो आरक्षक भी चोटिल
कोरिया। जनकपुर थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में बीती रात अज्ञात लोगों ने नायब तहसीलदार के वाहन पर हमला कर दिया। लोगों ने पहले तो रात में सड़क पर पत्थर रख कर गाड़ी को रोका और फिर हमला कर दिया। इस हमले में जहां नायब तहसीलदार अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं उनके साथ मौजूद दो आरक्षकों को भी चोटें आई हैं।
बता दें कि जनकपुर थाना क्षेत्र में बीती रात घटई गांव में बिना अनुमति की शादी होने की सूचना मिली थी, सूचना पर नायब तहसीलदार और दो आरक्षक समझाइश देने गए थे, वहीं वापसी में कंजिया व चांटी के बीच यह घटना हो गई। घटना में लगभग एक दर्जन लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है, बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।