जांजगीर चांपासक्ती

2 निरीक्षक सहित 1 उप निरीक्षक को मिली नई जिम्मेदारी: सक्ती थाना प्रभारी बनाए गए कमल किशोर महतो…विवेक पांडे को नवागढ़ थाना और गोपाल सतपथी को बलौदा थाना के प्रभारी की जिम्मेदारी

जांजगीर चांपा। जिले मे 2 निरीक्षक सहित 1 उप निरीक्षक को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नई जिम्मेदारी दी गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज आदेश भी जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक कमल किशोर महतो को थाना प्रभारी नवागढ़ से थाना प्रभारी सक्ती, निरीक्षक विवेक पांडे को थाना प्रभारी बलौदा से थाना प्रभारी नवागढ़ और उप निरीक्षक गोपाल सतपथी को थाना बलौदा के थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

देखिए आदेश

Related Articles